होली पर दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी बाइक, पिता-पुत्र की माैके पर ही माैत; परिवार में मचा कोहराम

एटा के थाना बागवाला क्षेत्र में एटा-गंजडुंडवारा रोड स्थित खारजा नहर में बाइक गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा। डंबर सिंह अपने पुत्र के साथ फरीदाबाद से अपने साले को एटा के अहमदाबाद गांव छोड़कर वापस गांव जमालपुर थाना सहावर जिला कासगंज जा रहे थे। जैसे ही वह खारजा नहर के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक नहर में गिर गई। इससे पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

#CityStates #Etah #Agra #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 11:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




होली पर दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी बाइक, पिता-पुत्र की माैके पर ही माैत; परिवार में मचा कोहराम #CityStates #Etah #Agra #UpPolice #VaranasiLiveNews