Fatehpur: राम मंदिर पर स्वामी परमानंद गिरि का बड़ा बयान, बोले- एसआईटी जांच में सच सामने आएगा, कही ये बात

श्रीराम मंदिर में चोरी घटना से हम ही नहीं सारे राम भक्तों का हृदय आहत है, लेकिन हम सबको एसआईटी पर भरोसा करना चाहिए। जांच में सब सामने आ जाएगा। राम मंदिर भाजपा से नहीं मिला सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से मिला है। इसमें साधु, संतो, विहिप,आरएसएस, बजरंग दल और अपने परिवार की परवाह किए बगैर अपने को बलिदान करने वाले राम भक्तों के बलिदान से मिला है। ये बातें राम जन्म भूमि न्यास के ट्रस्टी स्वामी परमानंद गिरि जी ने अमर उजाला से वार्ता करते हुए कहीं। वह गुरुवार को अपनी जन्मभूमि मवई धाम परमानंद बालिका इंटर कॉलेज की बैठक में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए कोई नहीं खड़ा हुआ केवल भाजपा ही साथ खड़ी हुई। सनातन के साथ राजनीति स्वीकार नहीं है। पहले हम हिंदू है, बाद में राजनेता। विधर्मी संगठित हिंदुओं को बांटने का षडयंत्र रच रहे हैं।

#CityStates #Kanpur #Fatehpur #KanpurNews #FatehpurNews #SwamiParmanandGiri #RamMandir #RamJanmabhoomiNyas #SanatanDharma #HinduUnity #RamMandirTheft #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 10:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fatehpur: राम मंदिर पर स्वामी परमानंद गिरि का बड़ा बयान, बोले- एसआईटी जांच में सच सामने आएगा, कही ये बात #CityStates #Kanpur #Fatehpur #KanpurNews #FatehpurNews #SwamiParmanandGiri #RamMandir #RamJanmabhoomiNyas #SanatanDharma #HinduUnity #RamMandirTheft #VaranasiLiveNews