Farrukhabad: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, ईंटें उतारकर लौटते समय हादसा, युवक की दबकर मौत, जांच शुरू
फर्रुखाबाद जिले में शनिवार देर रात ईंटें उतारकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर अमृतपुर के गांव खुशहाली नगला के पास पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया। परिजन ने भट्ठा मालिक पर मुनीमी कराने की बात कहकर ले जाकर ट्रैक्टर पर भेजने का आरोप लगाया है। कायमगंज कोतवाली के गांव सोतेपुर निवासी आकाश पाल (20) करीब एक साल से अमृतपुर थाना क्षेत्र के एक भट्ठे पर काम करता था। शनिवार देर रात वह भट्ठा के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें भरकर किसी गांव में उतारने गया था। वापस आते समय खुशहाली नगला के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से चालक नियंत्रण खो बैठा और पलट गया।
#CityStates #Kanpur #Farrukhabad #FarrukhabadNews #FarrukhabadCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 11:58 IST
Farrukhabad: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, ईंटें उतारकर लौटते समय हादसा, युवक की दबकर मौत, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #Farrukhabad #FarrukhabadNews #FarrukhabadCrimeNews #VaranasiLiveNews
