Farrukhabad: तंबाकू कारोबार में फर्जी बिलिंग से टैक्स चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी फर्म बनाकर और नकली बिल तैयार कर तंबाकू कारोबार में टैक्स चोरी कर रहे थे। इस पूरे खेल में एक व्यक्ति के नाम और पते का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब संबंधित व्यक्ति को जीएसटी कार्यालय बुलाया गया। वहां पहुंचने पर उसे अपने नाम से चल रही फर्जी फर्म और लेन-देन की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए अमन खां निवासी ग्राम करीमनगर, अरवाज और फैसल निवासी कोर्ट पहाड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक संगठित गिरोह के शामिल होने की आशंका है, जो फर्जी बिलिंग के जरिए लंबे समय से टैक्स चोरी कर रहा था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

#CityStates #Farrukhabad #FarrukhabadNews #GstEvasion #FakeBilling #TobaccoBusiness #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 15:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Farrukhabad: तंबाकू कारोबार में फर्जी बिलिंग से टैक्स चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Farrukhabad #FarrukhabadNews #GstEvasion #FakeBilling #TobaccoBusiness #VaranasiLiveNews