Farrukhabad: लालसराय में रसोई गैस के लिए हाहाकार; 10 दिन से भटक रहे उपभोक्ताओं ने लगाया जाम, पुलिस से नोकझोंक
फर्रुखाबाद जिले में लालसराय स्थित गैस एजेंसी पर करीब 10 दिन से रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गैस एजेंसी के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस के कुछ दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे, मगर उन्होंने जान बोलने से इनकार कर दिया। http://lt;iframe src=quot;https://videocdn.amarujala.com/embed-vod/1W9ZGt10quot; width=quot;640quot; height=quot;480quot; frameborder=quot;0quot; allowfullscreengt;lt;/iframegt; सुबह 10:15 बजे तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी जाम खुलवाने के लिए नहीं पहुंचा। जाम लगाए लोगों की कई बार वाहन निकलने का प्रयास करने पर तीखी नोकझोंक हुई। 10.45 बजे एजेंसी प्रबंधक ने पहुंचकर उपभोक्ताओं से कहा कि एक अप्रैल तक की बुकिंग को बुधवार को सिलिंडर मिलेगा। शेष लोग यहां भीड़ ना लगाएं। इस पर आक्रोश पनप गया, पांच मिनट बाद ही प्रबंधक मौके से चले गए। इससे उपभोक्ता आक्रोशित हैं।
#CityStates #Kanpur #Farrukhabad #FarrukhabadNews #FarrukhabadCrimeNews #FarrukhabadGasCrisis #LpgCylinderShortage #PublicProtestFarrukhabad #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 07, 2026, 11:45 IST
Farrukhabad: लालसराय में रसोई गैस के लिए हाहाकार; 10 दिन से भटक रहे उपभोक्ताओं ने लगाया जाम, पुलिस से नोकझोंक #CityStates #Kanpur #Farrukhabad #FarrukhabadNews #FarrukhabadCrimeNews #FarrukhabadGasCrisis #LpgCylinderShortage #PublicProtestFarrukhabad #VaranasiLiveNews
