Farrukhabad: आम के बाग में लटका मिला युवक का शव, मां के पैर छुए और होलिका दर्शन के बाद लगाया फंदा, जांच शुरू
फर्रुखाबाद जिले में होली मनाने घर आए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिजन में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कंपिल थाना क्षेत्र क़े गांव रसीदाबाद (तिवारीयन ) निवासी राजू कठेरिया क़े पुत्र विकास कठेरिया (25 ) का शव बुधवार सुबह शौच गए ग्रामीणों को स्कूल के पीछे आम के बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। युवक की मां रेखा का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। युवक चार भाइयों पंकज, रजनेश, अंकित मे सबसे बड़ा था। परिजन ने बताया मृतक प्रयागराज में एक बेकरी पर कारीगर था। वह कुछ दिन पूर्व क्षेत्र क़े गांव सरैया स्तिथ ससुराल आया था।
#CityStates #Kanpur #Farrukhabad #FarrukhabadNews #FarrukhabadCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 16:04 IST
Farrukhabad: आम के बाग में लटका मिला युवक का शव, मां के पैर छुए और होलिका दर्शन के बाद लगाया फंदा, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #Farrukhabad #FarrukhabadNews #FarrukhabadCrimeNews #VaranasiLiveNews
