Baghpat News: किसानों ने तीन प्रतिशत से अधिक ब्याज लेने पर अधिकारियों का घेराव किया, नोकझोंक
- बिनौली की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर किसानों ने धरना दिया, समितियों पर तालाबंदी करने की चेतावनी फोटो-चार संवाद न्यूज एजेंसी बिनौली। बिनौली की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर किसानों ने बृहस्पतिवार को तीन प्रतिशत से अधिक ब्याज लेने के विरोध में धरना दिया। किसानों ने समिति के अधिकारियों का घेराव किया और उनसे नोकझोंक भी हुई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो समिति पर तालाबंदी कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।समिति के अध्यक्ष राजीव गोस्वामी के नेतृत्व में जिवाना गुलियान, बिनौली, पिचौकरा, दादरी, शेखपुरा, माल माजरा, गढ़ीदुल्ला और सिरसल गढ़ सहित कई गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि समिति उनसे ऋण पर तीन प्रतिशत की जगह सात प्रतिशत का ब्याज वसूल रही है। राजीव गोस्वामी ने बताया कि मुजफ्फरनगर, शामली और अन्य जनपदों में किसानों से तीन प्रतिशत का ब्याज लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिनौली में अधिकारियों ने अलग नियम बनाए हुए हैं, जिससे किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। किसानों ने प्रबंधक अजीत कुमार यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी राजीव कुमार शर्मा और समिति के प्रबंध निदेशक संजय कुमार का घेराव किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ काफी देर तक बहस हुई। बाद में अधिकारियों के समझाने पर किसान शांत हुए, लेकिन अपनी मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन में विजयपाल सोलंकी, हरेंद्र सोलंकी, प्रधान उपेंद्र धामा, मास्टर रमेश धामा, संजय सोलंकी, कुलवीर धामा और श्याम सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
#FarmersSurroundedOfficialsForChargingInterestAboveThreePercent #LeadingToAScuffle. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 17:20 IST
Baghpat News: किसानों ने तीन प्रतिशत से अधिक ब्याज लेने पर अधिकारियों का घेराव किया, नोकझोंक #FarmersSurroundedOfficialsForChargingInterestAboveThreePercent #LeadingToAScuffle. #VaranasiLiveNews
