Muzaffarnagar News: समस्याओं को लेकर आवास विकास दफ्तर पहुंचे किसान

फोटोसंवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर के निर्देश पर बुधवार को कार्यकर्ता शास्त्रीनगर स्थित आवास विकास कार्यालय पर पहुंचे। यहां किसानों ने बिजली बंबा बाईपास, हापुड़ रोड स्थित कई गांवों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। उन्होंने विभाग के अधीक्षण अभियंता राहुल यादव को ज्ञापन देकर किसानों को मुआवजा दिए जाने समेत आदि समस्याओं को उठाया। संगठन के प्रदेश सचिव कुलदीप भड़ाना ने अधिकारियों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान विभागीय अधिकारियों का घेराव करेंगे और आवास विकास प्रमुख सचिव से भी मिलेंगे। एडवोकेट सोनपाल, योगेंद्र पहलवान, अमित भड़ाना आदि मौजूद रहे।

#FarmersReachedTheHousingDevelopmentOfficeRegardingTheirProblems. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 21:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Muzaffarnagar News: समस्याओं को लेकर आवास विकास दफ्तर पहुंचे किसान #FarmersReachedTheHousingDevelopmentOfficeRegardingTheirProblems. #VaranasiLiveNews