Sonipat News: भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों ने उठाई समस्याएं

गन्नौर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की बैठक शुक्रवार को जाट धर्मशाला में हुई। इसमें क्षेत्र के किसानों ने विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय भगवान मलिक ने की। किसानों ने कहा कि गांव लड़सौली में मामूली बारिश में ही जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है जिसका स्थायी समाधान कराया जाए। इसके अलावा गन्नौर में देवीलाल चौक से रजबहा तक बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए यहां बेहतर जल निकासी व्यवस्था की जाए। बैठक में पंचायती और तालाब की जमीन पर हो रहे कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। किसानों ने क्षेत्र में यूरिया और डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने व राजपुरा माइनर में समय पर पानी छोड़ने की मांग की ताकि फसलों को नुकसान न हो। पुगथला गांव में स्कूल के पीछे रास्ते पर कब्जे का मामला भी उठाया गया।

#FarmersRaisedTheirIssuesAtTheBharatiyaKisanUnionMeeting. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 21:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों ने उठाई समस्याएं #FarmersRaisedTheirIssuesAtTheBharatiyaKisanUnionMeeting. #VaranasiLiveNews