PM Kusum Yojana: सोलर पंप से उम्मीदें बड़ी, खेतों तक पहुंच रही राहत कम, किसानों की यह है मिली-जुली राय
किसानों को हरित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम कुसुम योजना के जरिए सब्सिडी देकर सोलर पंप लगाए जा रहे हैं। साल 2019 से अब तक जिले में 158 खेतों पर सोलर पंप लगे हैं जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष में एक भी नया किसान योजना से नहीं जुड़ा है। इसे लेकर जमीनी स्तर पर किसानों के अनुभव अलग-अलग सामने आ रहे हैं। कुछ के लिए यह तकनीक खेती में राहत देने वाली साबित हुई है तो कुछ किसानों का कहना है कि बड़े खेतों में यह सिस्टम अभी भी पूरी तरह कारगर नहीं हो पा रहा है। हाथरस के किसानों का कहना है कि सोलर पंप छोटे खेतों के लिए तो ठीक है लेकिन बड़ी जोत की सिंचाई के लिए इसकी क्षमता सीमित है। करीब पांच से 10 बीघा तक की जमीन पर तो किसी तरह काम चल जाता है लेकिन इससे अधिक क्षेत्र की सिंचाई करना मुश्किल हो जाता है। सोलर पंप में पानी का प्रेशर भी काफी कम आता है। इसमें आमतौर पर 2.5 इंच का पाइप लगा होता है जबकि पारंपरिक डीजल या बिजली के पंपों में चार इंच या उससे अधिक क्षमता के पाइप इस्तेमाल किए जाते हैं जिससे पानी का दबाव और बहाव दोनों ज्यादा रहता है। केस 1 : अब नहीं आता बिजली का बिल चांचपुर के रहने वाले किसान रामदत्त पाठक सोलर पंप को खेती के लिए काफी लाभदायक मानते हैं। उनका कहना है कि इस तकनीक ने उनकी सिंचाई की समस्या काफी हद तक हल कर दी है। उन्होंने बताया कि सोलर पंप लगने के बाद वह बिना अतिरिक्त खर्च अपने खेतों में सिंचाई आसानी से कर लेते हैं। पहले जहां बिजली के बिल और डीजल के खर्च की चिंता रहती थी, अब उससे काफी राहत मिल गई है। रामदत्त के मुताबिक, धूप तेज होने पर यह सिस्टम बहुत प्रभावी ढंग से काम करता है। इसके साथ ही करीब 20 साल की वारंटी भी किसानों के लिए भरोसा बढ़ाती है। उनके अनुसार यह एक तरह का वन-टाइम निवेश है, जिसने उनकी खेती की राह आसान कर दी है।
#CityStates #Hathras #PmKusumYojanaSolarPump #Kisan #SolarSystem #SolarPump #HathrasNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 08:39 IST
PM Kusum Yojana: सोलर पंप से उम्मीदें बड़ी, खेतों तक पहुंच रही राहत कम, किसानों की यह है मिली-जुली राय #CityStates #Hathras #PmKusumYojanaSolarPump #Kisan #SolarSystem #SolarPump #HathrasNews #VaranasiLiveNews
