Ayodhya News: किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से किया सीधे संवाद

पूरा बाजार। क्षेत्र की ग्रामसभा समैसा के मजरा महांथिन पुरवा में कृषि, किसान एवं वैज्ञानिक समागम, विचार गोष्ठी व प्रदर्शनी आयोजित की गई। शुक्रवार को किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर उन्नत बीज, तकनीक और फसल संरक्षण की जानकारी ली। आयोजन प्रगतिशील किसान तेज बहादुर वर्मा और महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से किया गया था।समागम का उद्देश्य क्षेत्रीय किसानों को नवीन कृषि तकनीक, उन्नत बीज, जैविक व प्राकृतिक खेती, मृदा परीक्षण, फसल संरक्षण तथा आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी से खेती को अधिक लाभकारी बनाना था। कृषि वैज्ञानिकों ने कम लागत में अधिक उत्पादन, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि संसाधनों एवं यंत्रों की उपयोगिता से अवगत कराया गया।इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. ओपी मिश्रा एवं उप कृषि निदेशक प्रदीप कुमार कनौजिया ने स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ऐसे आयोजनों को किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीपी शाही, वैज्ञानिक पंकज कुमार सिंह, डॉ. संजय धर द्विवेदी आकाशवाणी केंद्र के निदेशक सहित अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे। समापन अवसर पर आयोजक तेज बहादुर वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण किसानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ने में सहायक हैं।

#FarmersInteractedDirectlyWithAgriculturalExperts #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 30, 2026, 20:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से किया सीधे संवाद #FarmersInteractedDirectlyWithAgriculturalExperts #VaranasiLiveNews