Kullu News: शांशा में किसानों को आज से मिलेगा मटर का बीज

पीबी-89 किस्म 70 रुपये किलो मिलेगी, प्रति किलो 40 रुपये सब्सिडी देगा कृषि विभागसंवाद न्यूज एजेंसीउदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के किसानों को शुक्रवार से मटर का बीज मिलना शुरू हो जाएगा। कृषि विभाग के शांशा विक्रय केंद्र में पहले चरण में पीबी-89 किस्म का बीज वितरित किया जाएगा। इसकी बाजार कीमत 110 रुपये प्रति किलो है, लेकिन विभाग की ओर से 40 रुपये की सब्सिडी देने के बाद किसानों को यह 70 रुपये प्रति किलो मिलेगा।कृषि विभाग के पास अभी 207.10 क्विंटल मटर का बीज पहुंचा है। घाटी में 4500 से अधिक किसान हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अभी बीज की और खेप आना बाकी है। उपलब्धता के आधार पर किसानों को चरणबद्ध तरीके से बीज वितरित किया जाएगा। पिछले साल विभाग के पास हिम पालम और पीबी-89 किस्मों का बीज आया था, जबकि इस बार अभी केवल पीबी-89 उपलब्ध है।जिला कृषि अधिकारी डॉ. चौधरी राम ने बताया कि शुक्रवार को पहले चरण में शांशा सेल सेंटर से बीज वितरित किया जाएगा। इसके बाद घाटी के अन्य विक्रय केंद्रों पर भी किसानों को बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। किसान अपनी जरूरत के अनुसार बीज ले सकते हैं। विभाग के लाहौल में सिस्सू, गोंधला, केलांग, गेमूर, शांशा और उदयपुर में छह विक्रय केंद्र हैं।

#FarmersInShanshaWillReceivePeaSeedsStartingToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2026, 17:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: शांशा में किसानों को आज से मिलेगा मटर का बीज #FarmersInShanshaWillReceivePeaSeedsStartingToday #VaranasiLiveNews