Rishikesh News: बारिश से काश्तकारों को मिली राहत

यमकेश्वर। विकासखंड क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से काश्तकारों को राहत मिली। बारिश से तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं फसलों के लिए भी बारिश उपयोगी मानी जा रही है। किमसार, बिंजाखेत, धमांद आदि गांवों के काश्तकारों का कहना है कि उन्होंने 15 जून के आसपास अरबी, अदरक, मक्की, हल्दी, मिर्च आदि फसलें बो दी थी, लेकिन बारिश न होने से आधी फसल जमी ही नहीं। अब बारिश हुई है तो इससे फसल के उगने की उम्मीदें जगी है। वहीं पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों में भी बारिश से राहत मिली है। बारिश से पेयजल स्रोत का जलस्तर स्थिर बना रहेगा। संवाद

#FarmersGetReliefFromRain. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 21:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: बारिश से काश्तकारों को मिली राहत #FarmersGetReliefFromRain. #VaranasiLiveNews