Haridwar News: पूसा कृषि विज्ञान मेला में हरिद्वार के किसान सम्मानित
धनौरी। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेला में हरिद्वार के ग्राम गदरजुडा नारसन निवासी किसान प्रदीप कुमार को नवोन्मेषी किसान पुरस्कार–2026 से सम्मानित किया गया। प्रदीप कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के वैज्ञानिकों को देते हुए कहा कि केंद्र से मिली निरंतर प्रेरणा और नवीन तकनीकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हुई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार, केवीके प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, डॉ. नीलकांत, डॉ. योगेंद्र पाल, इंजी. उमेश सक्सेना, डॉ. रेणु ने उन्हें बधाई दी।
#FarmersFromHaridwarHonouredAtPusaKrishiVigyanMela #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 17:30 IST
Haridwar News: पूसा कृषि विज्ञान मेला में हरिद्वार के किसान सम्मानित #FarmersFromHaridwarHonouredAtPusaKrishiVigyanMela #VaranasiLiveNews
