Panipat News: गन्ने का भाव 600 रुपये करने की मांग पर किसानों का एलान, आज से शुगर मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना

हरियाणा सांझा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसान संगठनों ने की पंचायत, दो दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास घेरने की चेतावनीसंवाद न्यूज एजेंसीइसराना। गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर बुधवार को विभिन्न किसान संगठनों और गन्ना किसानों ने पानीपत शुगर मिल परिसर में पंचायत की। हरियाणा सांझा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से 26 नवंबर से शुगर मिल के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल नहीं करती, तब तक धरना जारी रहेगा। पंचायत की अध्यक्षता भाकियू के पूर्व जिला प्रधान एवं एसकेएम पानीपत तालमेल कमेटी के जिला संयोजक जयकरण कादियान ने की। इसमें भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतन मान, भाकियू (घासी राम नैन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंद्र नैन, अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश दहिया, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश महासचिव सुमित दलाल, जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मलिक, कैशियर राजपाल गाहल्याण, किसान भवन पानीपत के उपप्रधान अनिल कादियान सिवाह और युवा जिला प्रधान बिंटू मलिक उग्राखेड़ी सहित बड़ी संख्या में किसान नेता और गन्ना उत्पादक शामिल हुए।इसके अलावा एसकेएम पानीपत तालमेल कमेटी के सह-संयोजक सुनील दत्त, किसान भवन के पूर्व प्रधान सूरजभान रावल, पानीपत गन्ना समिति के प्रधान जयकुंवर कादियान, राकेश देशवाल, भाकियू सोनीपत के प्रधान वीरेंद्र पहल और रोहताश फौजी भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेता एवं किसान धर्मबीर मलिक उग्राखेड़ी ने पंचायत में पहुंचकर कांग्रेस की ओर से किसान संगठनों को समर्थन दिया।पंचायत के समापन पर किसान नेताओं और गन्ना समिति के पदाधिकारियों ने शुगर मिल के गन्ना विभाग के अधिकारियों कर्मवीर बडौली और अरविंद कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रदेश में गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग की गई।किसान नेताओं ने कहा कि प्रदेश की विभिन्न शुगर मिलों के बाहर किसान संगठन पहले से धरना दे रहे हैं। इसी कड़ी में पानीपत शुगर मिल के मुख्य द्वार पर भी 26 नवंबर से आंदोलन शुरू किया जा रहा है। गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग पर सभी किसान संगठन हरियाणा सांझा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एकजुट हैं। उन्होंने जिले के किसानों से दो दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास के घेराव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

#FarmersDemandSugarcanePriceOfRs600;AnnounceIndefiniteSit-inProtestAtSugarMillGatesStartingToday. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: गन्ने का भाव 600 रुपये करने की मांग पर किसानों का एलान, आज से शुगर मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना #FarmersDemandSugarcanePriceOfRs600;AnnounceIndefiniteSit-inProtestAtSugarMillGatesStartingToday. #VaranasiLiveNews