Rohtak News: कागज की नंबर प्लेट से किसान मंडी में करा रहे ट्रैक्टरों की एंट्री

दीपक खन्नारोहतक। नई अनाज मंडी में जुगाड़ के सहारे गेहूं की एंट्री दर्ज हो रही है। ट्रैक्टर लेकर आए किसानों को कागज की नंबर प्लेट बनवाकर पोर्टल पर अपलोड करनी पड़ रही है। यहीं ट्रैक्टरों के सहारे घर से नंबर प्लेट लाकर किसान अपना गेहूं बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर, आवक में तेजी आने से सड़कों पर पड़े गेहूं को मजदूर मिट्टी सहित झाडू लगाकर समेट रहे हैं। मंगलवार को जिले की नई अनाज मंडी में दोपहर एक बजे टीम ने मंडी में प्रवेश किया तो गेट संख्या एक के निकट दोपहर 1:06 बजे दो-तीन ट्रैक्टर गेट पास के लिए लाइन में लगे दिखाई दिए। वहीं, इसी मार्ग पर टिन शेडों में गेहूं भरने से सड़क पर डाला जाना लगा। यहां कचरा भी पड़ा दिखाई देर रहा था। मंडी में दोपहर 1:15 बजे एसडीएम आशीष कुमार गेहूं खरीद का निरीक्षण करने पहुंचे। किसान गेहूं का उठान न होने कारण एसडीएम को पर्ची दिखाते नजर आए। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि अन्य दिनों की अपेक्षा आज गेहूं की अधिक उठान होगी। टीम ने दोपहर 1:30 बजे गेट तीन पर गेट पास की स्थिति देखी। यहां किसान बायोमीट्रिक प्रणाली से परेशान दिखे। मशीन में निशान न आने से हाथों की उंगलियां भी पोंछते नजर आए।दोपहर 1:36 बजे गेट तीन पर किसानों ने हाथ से जुगाड़ कर बनवाई गई नंबर प्लेट ली हुई थी। कार्यालय अधिकारियों ने ट्रैक्टर के पास खड़ा कर किसानों इस नंबर प्लेट को ऑनलाइन अपडेट किया। यहां किसानों अपनी आप बीती भी बताई।-------अभी सर्वर की कोई समस्या नहीं है। 60 प्रतिशत से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है। मंडी प्रबंधन की ओर तेजी से उठान भी की जा रही है। अभी गेट पास की किसी शिकायत भी नहीं आई है।- आशीष कुमार, एसडीएम।-------अस्पताल में उपचार चल रहा है। करीब चार से अधिक बार मंडी में बायोमीट्रिक के लिए आ चुका लेकिन सर्वर की समस्या और हाथों के निशान के कारण खरीद नहीं हो सकी। हालांकि, मंगलवार को काम हुआ है।- रामधन, किसान भंभेवा-------किसानों को ई-खरीद पोर्टल में सर्वर न चलने से परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को करीब 30 मिनट और सोमवार को 5 घंटे से अधिक समय तक सर्वर नहीं चला है। लाइन में खड़े होकर गेट पास बनने का इंतजार किया।- डॉ. मन्नू कुंडू, टिटौली। 10-रोहतक की नई अनाज मंडी में गेट पास कार्यालय में बायोमीट्रिक के दौरान निशान न आने पर हाथ की उं 10-रोहतक की नई अनाज मंडी में गेट पास कार्यालय में बायोमीट्रिक के दौरान निशान न आने पर हाथ की उं 10-रोहतक की नई अनाज मंडी में गेट पास कार्यालय में बायोमीट्रिक के दौरान निशान न आने पर हाथ की उं 10-रोहतक की नई अनाज मंडी में गेट पास कार्यालय में बायोमीट्रिक के दौरान निशान न आने पर हाथ की उं

#FarmersAreUsingPaperNumberPlatesToEnterTheirTractorsIntoTheMarket. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 02:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: कागज की नंबर प्लेट से किसान मंडी में करा रहे ट्रैक्टरों की एंट्री #FarmersAreUsingPaperNumberPlatesToEnterTheirTractorsIntoTheMarket. #VaranasiLiveNews