Yamuna Nagar News: बिजली कटौती से नाराज किसानों ने निगम कार्यालय के बाहर लगाया जाम

रादौर। ट्यूबवेलों की बिजली आपूर्ति में लगातार कटौती से परेशान किसानों ने बुधवार को बिजली निगम कार्यालय के बाहर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन कर रहे समय सिंह, सुमेर सिंह, सतीश कुमार, दीपक कुमार, सत्यम राणा, सोनू, शिवम, जोगिंद्र, प्रिंस, रामदीया, अशोक, राजकुमार, अनिल, मुकेश और राकेश सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली निगम के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। उनका कहना था कि बिजली समस्या को लेकर जेई से संपर्क करने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है।ग्रामीणों ने बताया कि नाचरौन और करतारपुर फीडर से जुड़े सैकड़ों किसान धान की फसल की सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर हैं। अघोषित बिजली कटौती के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं, जिससे खेतों में पानी की कमी हो रही है और धान की फसल प्रभावित होने लगी है। उन्होंने सरकार से नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीओ ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को तत्काल निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने जाम समाप्त कर दिया।

#Farmers #AngeredByPowerOutages #StagedABlockadeOutsideTheCorporationOffice. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 03:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: बिजली कटौती से नाराज किसानों ने निगम कार्यालय के बाहर लगाया जाम #Farmers #AngeredByPowerOutages #StagedABlockadeOutsideTheCorporationOffice. #VaranasiLiveNews