UP: चाकू से गोद डाला शरीर, 10 फीट गहरे गड्ढे में दबी मिली लाश, जिस बेरहमी से किसान को मारा; कांप गए लोग
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बाईंखेड़ा में शुक्रवार से लापता किसान अनीत उर्फ गणेशी (30) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। 36 घंटे तक पुलिस खेतों, जंगलों और रास्तों में उसकी तलाश करती रही। किसान का शव गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर नहर किनारे गंगाजल पाइपलाइन के नीचे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में दबा मिला। मृतक के रिश्तेदार और पुलिस जैसे ही नहर किनारे पहुंची तो गंगाजल प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन लाइन से बदबू आ रही थी। मक्खियां और कुत्तों को देखकर लोगों को शक हुआ था।
#CityStates #Agra #AgraMurderCase #UpPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 05:57 IST
UP: चाकू से गोद डाला शरीर, 10 फीट गहरे गड्ढे में दबी मिली लाश, जिस बेरहमी से किसान को मारा; कांप गए लोग #CityStates #Agra #AgraMurderCase #UpPolice #VaranasiLiveNews
