Meerut News: कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा में शिक्षेत्तर कर्मचारी पुष्पा देवी एवं चंद किशोर सैनी के सेवानिवृत्त होने पर कॉलेज परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उपहार देकर विदाई दी। कॉलेज प्रबंधन समिति सचिव अमित त्यागी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने पर अपने परिवार के साथ हंसी खुशी से रहें। इस अवसर पर प्राचार्य देवोत्तम त्यागी, प्रबंधक अमित त्यागी उर्फ चुनमुन, प्रेम त्यागी, पुरुषोत्तम त्यागी, सुबोध कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, अनुज कुमार त्यागी आदि रहे।

#FarewellToRetiredEmployees #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई #FarewellToRetiredEmployees #VaranasiLiveNews