Panipat News: मॉडल टाउन में लगाई जाएंगी फैंसी लाइट्स

माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। मॉडल टाउन में फैंसी लाइट्स लगाई जाएंगी। इसके साथ मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। इससे पूरे माॅडल टाउन का स्वरूप बदलेगा। मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने सोमवार को स्थानीय विधायक से शिष्टाचार भेंट कर समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। विधायक ने पूरी कार्यकारिणी का स्वागत और बाजार के सुंदरीकरण व व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की। विधायक ने व्यापारियों को बताया कि मॉडल टाउन के मुख्य मार्गों का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र के सुंदरीकरण के लिए आधुनिक और आकर्षक फैंसी लाइट्स लगाई जाएंगी। इससे पूरी मार्केट का स्वरूप भव्य और सुंदर नजर आएगा। इसके लिए बहुत जल्द काम शुरू किया जा रहा है। विधायक ने व्यापारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि व्यापार जगत की हितों की रक्षा करना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। बाजार में किसी भी प्रकार की समस्या या दिक्कत आने पर व्यापारी कभी भी उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं, वे हर समय समाधान के लिए तत्पर हैं। कार्यकारी प्रधान आशु दुआ ने एसोसिएशन तरफ से विकास कार्यों को लेकर विधायक के दूरदर्शी विजन और व्यापारियों के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण का आभार जताया। उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि शहर के विकास और व्यवस्था को बनाए रखने में वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष आशु दुआ, प्रधान कमलजीत सिंह, महासचिव राजीव बटला, कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता और पंकज दुआ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

#FancyLightsWillBeInstalledInModelTown. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: मॉडल टाउन में लगाई जाएंगी फैंसी लाइट्स #FancyLightsWillBeInstalledInModelTown. #VaranasiLiveNews