पिता ने जिंदा बेटी का किया पिंडदान: कहा- मेरे लिए मर चुकी है, प्रेमी के साथ सोनभद्र में है युवती; सभी नाराज
परिवार की मर्जी के खिलाफ दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज पिता ने शनिवार शाम अपनी जीवित बेटी का पिंडदान कर दिया। पिता का कहना है कि बेटी के फैसले से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है और अब उससे उनका कोई रिश्ता नहीं है। मामला जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर जगदीशराय गांव का है। घटना के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है। गांव निवासी प्रकाश सिंह किसान हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी नेहा सिंह (20) ने करीब दो महीने पहले अपने प्रेमी सावन (24) से कोर्ट मैरिज की थी। सावन गांव में पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे हैं। शादी के बाद नेहा और सावन सोनभद्र शहर में पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। परिवार की मर्जी के खिलाफ की शादी परिजनों के मुताबिक, नेहा और सावन के बीच प्रेम संबंध था। करीब दो महीने पहले नेहा घर छोड़कर सावन के साथ चली गई और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। परिवार के लोगों ने उसे वापस लाने और अपना फैसला बदलने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन नेहा अपने निर्णय पर कायम रही। उसने सावन के साथ रहने की इच्छा जताई।
#CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliNews #InterCasteMarriage #LoveMarriage #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 10:44 IST
पिता ने जिंदा बेटी का किया पिंडदान: कहा- मेरे लिए मर चुकी है, प्रेमी के साथ सोनभद्र में है युवती; सभी नाराज #CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliNews #InterCasteMarriage #LoveMarriage #VaranasiLiveNews
