Meerut News: पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त, बेगमाबाद की बिजली ठप
संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। दौराला रोड स्थित बेगमाबाद गांव के पास मंगलवार देर रात तेज हवा के कारण एक पेड़ का बड़ा हिस्सा हाईटेंशन विद्युत लाइन पर गिर गया। हादसे में कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गए, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बुधवार को दिनभर ऊर्जा निगम की टीम मरम्मत कार्य में जुटी रही।ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा के दौरान पेड़ की बड़ी डाल हाईटेंशन लाइन पर गिरने से तारों पर दबाव बढ़ गया और कई पोल टूट गए। इसके बाद एहतियातन संबंधित फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे बेगमाबाद सहित आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल हो गई।सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभाें व तारों का निरीक्षण किया। मंगलवार सुबह से जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से पेड़ हटाने तथा टूटे खंभों और तारों को बदलने का कार्य शुरू किया गया। देर शाम तक मरम्मत कार्य जारी रहा। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता दुर्गेश जायसवाल ने बताया कि तेज हवा के कारण पेड़ का बड़ा हिस्सा हाईटेंशन लाइन पर गिरने से कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। निगम की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में लगी हैं। कार्य पूरा होते ही बेगमाबाद गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने लोगों से क्षतिग्रस्त लाइन और खंभों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील भी की।
#FallingTreeDamagesHighTensionLine #BegumabadPowerOutage #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 19:26 IST
Meerut News: पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त, बेगमाबाद की बिजली ठप #FallingTreeDamagesHighTensionLine #BegumabadPowerOutage #VaranasiLiveNews
