Delhi NCR News: गिरते तापमान पर लगा ब्रेक, बादलों की रहेगी आवाजाही
- अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री के बीच रहेगाअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली में बीते चार दिन से शीत लहर की स्थिति से शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने, हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से गिरते न्यूनतम तापमान पर ब्रेक लगा। सुबह के समय अन्य दिनों के मुकाबले ठिठुरन कम रही। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान ने भी उछाल मारा। अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।दिल्ली में 12 से 15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम ही दर्ज किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को तो न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस तरह से चार दिन शीत लहर वाली स्थिति रही। जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम रहता है तब शीत लहर की स्थिति होती है। मौसम विभाग के अनुसार अब इस सप्ताह ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब एक सप्ताह आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 17 जनवरी को बादल छाए रहने व कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अब 17-20 तक अधिकतम तापमान 21-24 डिग्री रहने व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच रहेगा। इससे ठिठुरा देने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।
#FallingTemperaturesHaveBeenPutOnHold #CloudsWillContinueToMove #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 16, 2026, 18:15 IST
Delhi NCR News: गिरते तापमान पर लगा ब्रेक, बादलों की रहेगी आवाजाही #FallingTemperaturesHaveBeenPutOnHold #CloudsWillContinueToMove #VaranasiLiveNews
