Jhajjar-Bahadurgarh News: तपोभूमि जटेला धाम में फाल्गुन महोत्सव दुल्हेंड़ी मेला 4 मार्च को
बेरी। हर वर्ष की भांति गांव माजरा-दूबलधन स्थित तपोभूमि जटेला धाम में फाल्गुन महोत्सव दुल्हेंडी मेले का आयोजन चार मार्च को किया जाएगा। इसमें देश भर से हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। जटेला धाम के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास ने बताया कि स्वामी नितानंद महाराज की तपोभूमि जटेला धाम आश्रम में तीन मार्च को सुबह 10 बजे स्वामी नितानंद महाराज की अमृतवाणी का अखंड पाठ का शुभारंभ होगा। चार मार्च को सुबह 9 बजे से सत्संग और भंडारे का संचालन होगा।
#FalgunFestivalDulhendiFairOnMarch4AtTapobhoomiJatelaDham #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 20:22 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: तपोभूमि जटेला धाम में फाल्गुन महोत्सव दुल्हेंड़ी मेला 4 मार्च को #FalgunFestivalDulhendiFairOnMarch4AtTapobhoomiJatelaDham #VaranasiLiveNews
