आयुर्वेद की फर्जी डिग्री: पंजीयन कराने वाले दो डॉक्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई, चला रहे डिस्पेंसरी; होगा FIR

फर्जी डिग्री के सहारे पंजीकरण कराकर डिस्पेंसरी चला रहे आयुर्वेद के दो डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। आरोप है कि फर्जी डिग्री के सहारे आयुर्वेदिक व यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड में पंजीकृत डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। डॉक्टरों पर आरोप है कि बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) एंड बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस) की फर्जी डिग्री लेकर आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बती चिकित्सा पद्धति बोर्ड में पंजीकरण करा लिया है। दोनों डॉक्टरों फर्जी डिग्री के सहारे ही डिस्पेंसरी चला रहे हैं। एक डॉक्टर मड़ियाहूं के नएपुर में और दूसरा मुफ्तीगंज ब्लॉक के अपनी डिस्पेंसरी चला रहे हैं। आरोप है कि दोनों डॉक्टरों ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल की डिग्री लगाई है। इसी फर्जी डिग्री के सहारे रजिस्ट्रार कार्यालय लखनऊ में पंजीकरण करा लिया। रजिस्ट्रार कार्यालय से दोनों डॉक्टरों को पंजीयन संख्या भी अलॉट कर दिया गया है। साल 2018 से ही दोनों अपनी डिस्पेंसरी चला रहे हैं।

#CityStates #Varanasi #Jaunpur #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 24, 2026, 20:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आयुर्वेद की फर्जी डिग्री: पंजीयन कराने वाले दो डॉक्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई, चला रहे डिस्पेंसरी; होगा FIR #CityStates #Varanasi #Jaunpur #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews