बिहार में फर्जी आधार नेटवर्क का बड़ा खुलासा: कई राज्यों के आईडी का दुरुपयोग, अररिया से जुड़े तार
अररिया/बिहार (सुमन ठाकुर):बिहार के अररिया जिले में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पलासी और रानीगंज थाना क्षेत्रों में पुलिस की छापेमारी में कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि कई अन्य फरार हैं। इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पलासी थाना क्षेत्र के सोहनदर हाट स्थित मोबाइल दुकान से अभिषेक कुमार बहरदार, मनीप कुमार बहरदार, शशि कुमार और मुर्शीद आलम को गिरफ्तार किया गया। वहीं उपेश कुमार मंडल फरार है। रानीगंज के डुमरिया बाजार से मो. अताउर्रब कौसर उर्फ वसीम और इम्तियाज अहमद को पकड़ा गया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से भाग निकले।जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार और दिल्ली के आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बना रहा था। खास बात यह है कि दूसरे राज्यों के आईडी को बाईपास कर नए आधार बनाए जा रहे थे और पुराने आधार को भी गलत तरीके से अपडेट किया जा रहा था। छापेमारी में लैपटॉप, फिंगरप्रिंट स्कैनर, आईरिस डिवाइस, मोबाइल, प्रिंटर, नकदी, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। एक लैपटॉप में 39 लोगों के आधार इनरोलमेंट और अपडेट का डेटा भी मिला है। इस मामले में बिहार पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों के अनुसार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सिस्टम का इस तरह दुरुपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और इसकी गहन जांच आवश्यक है। पुलिस हिरासत में फर्जी कार्ड बनाने वाले गिरोह पुलिस हिरासत में फर्जी कार्ड बनाने वाले गिरोह पुलिस हिरासत में फर्जी कार्ड बनाने वाले गिरोह
#AadhaarFraudBiharNewsArariaCyberCrimeFakeIDPoliceAction #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 21:51 IST
बिहार में फर्जी आधार नेटवर्क का बड़ा खुलासा: कई राज्यों के आईडी का दुरुपयोग, अररिया से जुड़े तार #AadhaarFraudBiharNewsArariaCyberCrimeFakeIDPoliceAction #VaranasiLiveNews
