Kotdwar News: फैक्टरी कर्मचारियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

कण्वघाटी/कोटद्वार। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोध दिवस के उपलक्ष्य पर एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कोटद्वार पुलिस ने जशोधरपुर फैक्टरियों में कार्यरत कर्मचारियों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया।मंगलवार को एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने कर्मचारियों को नशे के रूप में सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम में कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं इसके सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। श्रमिकों ने स्वयं व अपने परिवार को नशीले पदार्थों शराब, ड्रग्स, तंबाकू आदि से दूर रखने की शपथ ली। श्रमिकों ने एक स्वस्थ, सुरक्षित व समृद्ध समाज के निर्माण में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की वचनबद्धता दोहराई। पुलिस की ओर से सभी श्रमिकों को केंद्र सरकार की ओर से जारी नेशनल टोल फ्री डी-एडिक्शन हेल्पलाइन नंबर 14446 एवं ड्रग्स शिकायत नंबर 9412029536 की जानकारी भी दी। जागरूकता अभियान में एसआई राजाराम डोभाल, सुशील कुमार, दीपक मेवाड़, रविंद्र भट्ट, राखी शामिल रहे। संवाद

#FactoryWorkersAdministeredAPledgeToGiveUpDrugs. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 16:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: फैक्टरी कर्मचारियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ #FactoryWorkersAdministeredAPledgeToGiveUpDrugs. #VaranasiLiveNews