Rohtak News: शिविर में 168 रोगियों के नेत्र जांचे

रोहतक। बाबा बालकपुरी धर्मार्थ औषधालय के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पुरीधाम में महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी महाराज के सानिध्य में मंगलवार को नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें 168 रोगियों की नेत्र जांच कर निशुल्क दवाई व चश्मे वितरित किए गए। इसमें जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत कमलपुरी महाराज विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर की मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. कमला वर्मा रहीं। उन्होंने शिविर के शुभारंभ के साथ डिस्पेंसरी का दौरा भी किया। इस अवसर पर डॉ. सुमन पहल, डॉ. दीपक, डिस्पेंसरी मैनेजर लालापुरी, अशोक कपूर, राजू ढल, राजू आहूजा, रम्मी, कार्तिकपुरी, शांतपुरी, सिमरणपुरी, प्रसन्नपुरी, सोनिया व खुशी आदि मौजूद रहे।

#EyesOf168PatientsWereExaminedInTheCamp. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 21:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: शिविर में 168 रोगियों के नेत्र जांचे #EyesOf168PatientsWereExaminedInTheCamp. #VaranasiLiveNews