UP: तरक्की के एक्सप्रेसवे को बनाया तस्करी का रास्ता, चार कार और शराब ही शराब, लिख डाली खुद की किस्मत की कहानी

कछौना कोतवाली पुलिस ने शनिवार आधीरात के बाद खजोहना कटियामऊ मार्ग पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। मौके से चार कार और इनमें अंग्रेजी शराब 3,276 पौवा के साथ ही 762 बोतलें भी मिली हैं। शराब हरियाणा से तस्करी कर बिक्री के लिए बिहार ले जाई जा रही थीं। चार में से दो कारों में फर्जी नंबर प्लेट मिली। इनके कुछ साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। कुल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के पास से 18,400 रुपये भी बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि पूर्व में सूचना मिली थी कि कछौना कोतवाली क्षेत्र के कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। शराब की तस्करी किए जाने की सूचना पर पुलिस ने मुखबिर सक्रिय किए थे। एएसपी ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर कछौना के थानाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग से कटियामऊ और खजोहना जाने वाली सड़क पर जांच अभियान शुरू किया था।

#CityStates #Hardoi #Kanpur #UttarPradesh #HardoiNews #UpNews #Crime #HardoiPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 11:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: तरक्की के एक्सप्रेसवे को बनाया तस्करी का रास्ता, चार कार और शराब ही शराब, लिख डाली खुद की किस्मत की कहानी #CityStates #Hardoi #Kanpur #UttarPradesh #HardoiNews #UpNews #Crime #HardoiPolice #VaranasiLiveNews