MP: जैन साध्वियों की मौत के विरोध में यहां बंद जैसा माहौल, लोगों ने निकाला मौन जुलूस; उठी सीबीआई जांच की मांग

रीवा में सड़क किनारे पैदल विहार कर रही तीन जैन साध्वियों को कार द्वारा कुचलने की घटना के विरोध में सोमवार को टीकमगढ़ में जैन समाज का भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना को लेकर शहर में जैन समाज के साथ विभिन्न संगठनों और हिंदू समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। सुबह जैन मंदिर से शुरू हुआ मौन जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गांधी चौराहे तक पहुंचा। इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा हाथों में बैनर और तख्तियां लिए शामिल हुए। पूरे जुलूस में लोगों ने शांति बनाए रखते हुए घटना के प्रति दुख और आक्रोश व्यक्त किया। कई लोगों की आंखें नम दिखाई दीं और सभी ने मृत साध्वियों को श्रद्धांजलि दी। ये भी पढ़ें-त्विषा केस में आज बड़ा न्यायिक दिनः सुप्रीम कोर्ट-हाई कोर्ट और जिला अदालत तक सुनवाई, मौत की मिस्ट्री पर घमासान जुलूस के बाद गांधी चौराहे पर सभा का आयोजन किया गया, जहां समाज के वरिष्ठ लोगों और जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव ने घटना को बेहद दुखद और अमानवीय बताते हुए मामले की CBI जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जैन मुनि और साध्वियां अहिंसा और शांति का संदेश देते हुए पैदल विहार करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। सभा के बाद जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश में पैदल विहार करने वाले जैन मुनियों और साध्वियों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाएं दोबारा न हों। इस दौरान शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। जैन समाज के लोगों ने कहा कि जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। घटना को लेकर पूरे समाज में गहरा दुख और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Rewa #Tikamgarh #RewaAccident #JainDinosaur #SilentProcession #JainCommunity #RoadAccident #Protest #Demonstration #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 11:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP: जैन साध्वियों की मौत के विरोध में यहां बंद जैसा माहौल, लोगों ने निकाला मौन जुलूस; उठी सीबीआई जांच की मांग #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Rewa #Tikamgarh #RewaAccident #JainDinosaur #SilentProcession #JainCommunity #RoadAccident #Protest #Demonstration #VaranasiLiveNews