Noida News: चुनाव के माध्यम से लोकतंत्र को जाना
नोएडा। सेक्टर-49 स्थित द एसडी विद्या स्कूल में वार्षिक छात्र परिषद एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया से हुए छात्र परिषद चुनाव का वीडियो दिखाया गया एवं नवनिर्वाचित छात्रों, हेड बॉय शौर्य त्यागी व हेड गर्ल राखी शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी प्रथम शर्मा, लावण्या शर्मा, विदर्भ भारद्वाज, रवि शर्मा और आकृति बैसोरा को बैज प्रदान किया गया। प्रधानाचार्या शिवानी त्रिपाठी ने सभी छात्र परिषद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य अतिथि शशि भूषण शर्मा, दुर्गा देवी, सभी शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे। ब्यूरो
#ExperiencingDemocracyThroughElections #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 21:17 IST
Noida News: चुनाव के माध्यम से लोकतंत्र को जाना #ExperiencingDemocracyThroughElections #VaranasiLiveNews
