Kullu News: भूस्खलन की हर आहट से दहशत, रातभर जागे लोग

कुल्लू। शहर के अखाड़ा बाजार में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के चलते लोग रातभर जागते रहे। जैसे ही पत्थर और मलबा गिरता, लोगों की नींद खुल जाती। भूस्खलन की हर आहट में दहशत थी। प्रभावित लोगों नीलकंठ सूद और राजेंद्र सूद ने बताया कि उन्हें वीरवार रात जागना पड़ा। यही नहीं दिन में भी भूस्खलन होता रहा। इससे दिन का चैन भी छिन गया। वीरवार को प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को अखाड़ा बाजार गुरुद्वारा और सनातन धर्म सभा सराय में ठहरने के लिए कहा था। कुछ परिवारों ने अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के पास शरण ली। सुबह आठ बजे। अखाड़ा बाजार में बारिश के बाद पहाड़ी से भूस्खलन का डर फिर सताने लगा। प्रभावितों की नजर पहाड़ी की तरफ ही लगी रही। छोटे-छोटे पत्थर गिरने का क्रम देर रात से जारी रहा। डर के चलते पूरी रात लोग अपने घरों में चैन की नींद नहीं सो पाए। दोपहर 12 बजे तक कई लोग भूस्खलन की स्थिति जानने के लिए पहुंचे।शाम करीब 5 बजे तक बारिश नहीं थमी। पहाड़ी से हल्के छोटे पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा। अखाड़ा बाजार के बाशिंदों की सांसें हल्क में अटकी रहीं। अखाड़ा बाजार में 25 से अधिक मकानों पर खतरा बना हुआ है। प्रशासन की ओर से बारिश से नुकसान पर नजर रखी जा रही है। संभावित खतरे को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थान पर ठहरने को कहा गया है। -अश्वनी कुमार, एडीसी, कुल्लू पिछली बरसात में गई थी दस लोगों की जानपिछली बरसात में पहाड़ी की तरफ से हुए भूस्खलन के चलते दस लोगों की जान गई थी। सभी मलबे में दब गए थे। वर्ष 2025 की बरसात में दो बार यहां पर भूस्खलन हुआ था। प्रशासन और सरकार की ओर मिले आश्वासन के बावजूद भूस्खलन रोकने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। जिस तरह से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं, उससे एक बार फिर बड़ी घटना पेश आ सकती है। समय रहते भूस्खलन रोकने के प्रयास किए जाने चाहिए अन्यथा जिन लोगों के मकान खतरे की जद में हैं, वे लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं। -अंकुर शर्मा, स्थानीय निवासी प्रशासन और सरकार से स्थानीय लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की थी। अभी तक समस्या हल नहीं हुई है। मार्च महीने की बरसात में ही भूस्खलन शुरू हो रहा है। आने वाली बरसात में एक बार फिर हालात और मुश्किल हो जाएंगे। -दिव्या गुप्ता, स्थानीय निवासी000

#EverySoundOfLandslideTerrifiedPeople #KeepingThemAwakeAllNight. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 20, 2026, 22:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: भूस्खलन की हर आहट से दहशत, रातभर जागे लोग #EverySoundOfLandslideTerrifiedPeople #KeepingThemAwakeAllNight. #VaranasiLiveNews