Ambala News: हर एक ख्वाब की मियाद तय होनी चाहिए...

अंबाला। छावनी स्थित सिरहिन्द क्लब में रविवार को लिटरेरिया अंबाला लिट फेस्ट-2026 का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया। हरियाणा स्वास्थ्य, आयुष एवं राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। फेस्टिवल निदेशक सोनिका सेठी ने सुमिता मिश्रा से उनके साहित्यिक पक्ष पर बात की। सुमिता मिश्रा ने अपनी लिखी कविताएं भी सुनाईं। उन्होंने कहा, हर एक ख्वाब की मियाद तय होनी चाहिए, चाहें पूरा हो या अधूरा हो, एक जुनून की उम्र तय होनी चाहिए। इस लिट फेस्ट में कवियों, शिक्षाविदों, वरिष्ठ प्रशासकों, सेना अधिकारियों और कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए। ब्यूरो

#EveryDreamShouldHaveATimeLimit... #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 12, 2026, 03:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: हर एक ख्वाब की मियाद तय होनी चाहिए... #EveryDreamShouldHaveATimeLimit... #VaranasiLiveNews