Pauri News: बारिश के कारण कार्यक्रम स्थगित

श्रीनगर। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 10 जुलाई को बारिश के अलर्ट को देखते हुए नगर निगम को शुक्रवार को गोला पार्क में प्रस्तावित जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। नगर निगम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार 10 जुलाई को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इसी क्रम में नगर निगम का यह कार्यक्रम फिलहाल स्थगित किया गया है। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने बताया कि कार्यक्रम की नई तिथि निर्धारित होने पर इसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी। संवाद

#EventPostponedDueToRain. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 19:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: बारिश के कारण कार्यक्रम स्थगित #EventPostponedDueToRain. #VaranasiLiveNews