नगर निगम : महिला सफाई मित्रों को सुरक्षा किट देकर किया सम्मानित

- मिशन शक्ति 6.0 के तहत जोन-3 कार्यालय में हुआ आयोजन गोरखपुर। नगर निगम ने मिशन शक्ति 6.0 के तहत शनिवार को जोन-तीन कार्यालय में महिला सफाई मित्रों को सुरक्षा किट वितरित कर सम्मानित किया। इस पहल का उद्देश्य सफाई कार्य के दौरान महिला कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में नगर निगम कार्यकारिणी की उपसभापति पूनम सिंह और कर निर्धारण अधिकारी अनुष्का सिंह मौजूद रहीं। नगर निगम की आईईसी टीम ने किट वितरण की व्यवस्था और उपलब्ध कराई गई सामग्री का निरीक्षण किया। महिला सफाई कर्मियों को दी गई पीपीई किट से उन्हें काम के दौरान जरूरी सुरक्षा संसाधन उपलब्ध होंगे। नगर निगम की ओर से मिशन शक्ति के तहत 11 से 20 अक्तूबर तक महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर 1533 और हेल्पलाइन नंबर 14420 जारी किया है। इसके अलावा नगर निगम से संबंधित शिकायतों के लिए 8810709390 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

#EventHeldAtTheZone-3OfficeUnder'MissionShakti6.0' #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 00:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नगर निगम : महिला सफाई मित्रों को सुरक्षा किट देकर किया सम्मानित #EventHeldAtTheZone-3OfficeUnder'MissionShakti6.0' #VaranasiLiveNews