Exercise For Sitting Job: दिनभर बैठकर काम करते हैं? शाम को करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, दूर होगी शरीर की अकड़न

Evening Stretch Routine:आजकल ज्यादातर लोगों का काम घंटों तक कुर्सी पर बैठकर करने वाला हो गया है। चाहे ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, लगातार कंप्यूटर के सामने बैठे रहने से शरीर की गतिविधि काफी कम हो जाती है। इसका असर सबसे पहले गर्दन, कंधों, कमर और पैरों पर दिखाई देता है। लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने से मांसपेशियां अकड़ने लगती हैं, पीठ में दर्द हो सकता है और शरीर सुस्त महसूस करने लगता है। समय के साथ यह आदत खराब पोश्चर, जोड़ों की जकड़न और फिटनेस में कमी जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकती है। दिन खत्म होने के बाद केवल 10 से 15 मिनट का हल्का मूवमेंट और स्ट्रेचिंग शरीर को काफी राहत दे सकता है। शाम के समय किए गए कुछ आसान व्यायाम मांसपेशियों की जकड़न कम करने, लचीलापन बढ़ाने और शरीर को दोबारा सक्रिय महसूस कराने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यदि आपको पहले से कोई गंभीर दर्द, चोट या स्वास्थ्य समस्या है, तो किसी भी नई एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह लेना बेहतर होता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान मूव्स, जिन्हें अपनी रोज की दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है।

#YogaAndHealth #National #ExerciseForSittingJob #StretchRoutine #OfficeWorkers #FitnessTips #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 15:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Exercise For Sitting Job: दिनभर बैठकर काम करते हैं? शाम को करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, दूर होगी शरीर की अकड़न #YogaAndHealth #National #ExerciseForSittingJob #StretchRoutine #OfficeWorkers #FitnessTips #VaranasiLiveNews