Etawah: बहू की मौत में कांग्रेस नेता समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया

कोतवाली क्षेत्र के कटरा फतेह मोहम्मद खां में नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को मायके पक्ष की तहरीर पर पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है, जबकि पति और सास फरार है। आगरा के जैतपुर कला निवासी राधा देवी ने पुलिस दी तहरीर में बताया था कि उन्होंने बेटी मोना की शादी 12 मार्च को क्षेत्र के बलराम सिंह शंखवार के पुत्र सचिन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही कांग्रेस से 2014 में लोस प्रत्याशी रहीं सास हंसमुखी, ससुर बलराम शंखवार, पति सचिन और ननद शिवांगी दहेज के लिए मोना को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मां राधा देवी के मुताबिक, 16 जून की शाम करीब साढ़े पांच बजे दामाद सचिन ने फोन कर बताया कि मोना की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। जब वे जिला अस्पताल पहुंचे तो मोना की मौत हो चुकी थी।

#CityStates #Etawah #Kanpur #UttarPradesh #EtawahNews #UpNews #Crime #CrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 18:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Etawah: बहू की मौत में कांग्रेस नेता समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया #CityStates #Etawah #Kanpur #UttarPradesh #EtawahNews #UpNews #Crime #CrimeNews #VaranasiLiveNews