Etawah: मिसकॉल का जवाब देते ही खाते से 90 हजार पार, युवक की बकरीद की खुशियां हुईं फीकी

इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम बिरारी में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक को अज्ञात नंबर पर वापस कॉल करना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने युवक के यूपीआई खाते से 90 हजार रुपये पार कर दिए, जिससे परिवार में बकरीद की खुशियां फीकी पड़ गईं। ग्राम बिरारी निवासी अलिफ ने साइबर पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से मिसकॉल आई। बकरीद पर्व के चलते युवक उस पर ध्यान नहीं दे पाया। कुछ देर बाद युवक ने जैसे ही उस नंबर पर कॉल बैक किया। इसके बाद कॉल तुरंत कट गई। कुछ ही देर बाद उनके यूपीआई खाते से 90 हजार रुपये कट गए। मोबाइल पर रुपये कटने के संदेश आ गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत इकदिल पुलिस से की है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल की मदद से शुरू कर दी है। पुलिस से शिकायत के बाद नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस ने जल्द ही युवक के रुपये वापस दिलाए जाने की बात कही है।

#CityStates #Etawah #Kanpur #UttarPradesh #EtawahNews #UpNews #CrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 20:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Etawah: मिसकॉल का जवाब देते ही खाते से 90 हजार पार, युवक की बकरीद की खुशियां हुईं फीकी #CityStates #Etawah #Kanpur #UttarPradesh #EtawahNews #UpNews #CrimeNews #VaranasiLiveNews