Noida News: सेक्टर-55 में रात 10 बजे के बाद ट्रकों का प्रवेश वर्जित

नोएडा। सेक्टर-55 में निवासियों को होने वाली असुविधा और लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए आरडब्ल्यूए कमेटी ने निर्माण सामग्री से लदे ट्रकों की एंट्री के समय में बदलाव किया है। अब ईंट, सरिया और अन्य कंस्ट्रक्शन मटेरियल लेकर आने वाले ट्रकों को रात 10 बजे के बाद सेक्टर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने बताया कि सुबह छह बजे से पहले भी ट्रकों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। आरडब्ल्यूए ने सेक्टरवासियों से अपील की है कि निर्माण कार्य के लिए सामग्री मंगवाते समय ट्रकों को रात 10 बजे से पहले या सुबह छह बजे के बाद ही बुलाएं। आरडब्ल्यूए के मुताबिक यह निर्णय सुरक्षा और रात्रि के समय होने वाली असुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। (ब्यूरो)

#EntryOfTrucksIntoSector-55IsProhibitedAfter10PM. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 21:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: सेक्टर-55 में रात 10 बजे के बाद ट्रकों का प्रवेश वर्जित #EntryOfTrucksIntoSector-55IsProhibitedAfter10PM. #VaranasiLiveNews