Meerut News: घर में घुसकर कर्मचारी से मारपीट
मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी विकास गोयल ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार रात चार युवक उनके मकान में जबरन घर में घुस गए। आरोपियों ने घर में मौजूद कर्मचारी आकाश के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों व बैल्ट से मारपीट करनी शुरु कर दी। मौके पर मौजूद रंजीत व धूम सिंह ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की। शोर शराबा सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने तीनों की जान बचाई। आरोपी मौके पर ही अपनी बाइक को छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग हो गए। घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने छोडी गई बाइक को कब्जे में ले लिया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
#EnteredTheHouseAndAssaultedTheEmployee #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 19:54 IST
Meerut News: घर में घुसकर कर्मचारी से मारपीट #EnteredTheHouseAndAssaultedTheEmployee #VaranasiLiveNews
