Gorakhpur News: गोरखपुर जंक्शन पर लावारिस बैगों से मिली अंग्रेजी शराब, 28 बोतलें बरामद

- प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जनरल कोच के सामने मिले तीन बैग गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लावारिस हालत में मिले तीन बैगों से 28 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर क्षेत्र और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 19,320 रुपये कीमत की शराब जब्त की।सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम स्टेशन पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या 15274 के आगमन पर प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर पर जनरल कोच के सामने तीन बैग लावारिस हालत में दिखाई दिए। टीम ने आसपास मौजूद यात्रियों से बैगों के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उन पर अपना दावा नहीं किया।इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में बैगों की तलाशी ली गई। इनमें 750 मिलीलीटर की अंग्रेजी शराब की 28 बोतलें मिलीं। प्रत्येक बोतल पर 690 रुपये मूल्य अंकित था। संयुक्त टीम ने शराब जब्त कर ली। आगे की कार्रवाई के लिए इसे जीआरपी गोरखपुर को सौंपा जाएगा।

#EnglishLiquorFoundInUnclaimedBagsAtGorakhpurJunction;28BottlesSeized. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 03:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: गोरखपुर जंक्शन पर लावारिस बैगों से मिली अंग्रेजी शराब, 28 बोतलें बरामद #EnglishLiquorFoundInUnclaimedBagsAtGorakhpurJunction;28BottlesSeized. #VaranasiLiveNews