Sonipat News: बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया, भविष्य में नियमानुसार कार्रवाई की दी चेतावनी

सोनीपत। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सोमवार को बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। सिटी ट्रैफिक नॉर्थ जोन प्रभारी निरीक्षक हरिकिशन के नेतृत्व में बस स्टैंड से मुरथल अड्डा तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान सड़क किनारे बनाए गए अस्थायी ढांचे, रेहड़ियां, सामान और अन्य अवरोधक हटाकर यातायात को बाधारहित बनाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों और अन्य लोगों को भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करने तथा शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

#EncroachmentsRemovedFromTheBusStandArea;WarningIssuedRegardingFutureActionInAccordanceWithTheRules. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 20:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया, भविष्य में नियमानुसार कार्रवाई की दी चेतावनी #EncroachmentsRemovedFromTheBusStandArea;WarningIssuedRegardingFutureActionInAccordanceWithTheRules. #VaranasiLiveNews