Agra News: बोदला-लोहामंडी रोड पर हटाए अतिक्रमण, ठेल जब्त
आगरा। बोदला-लोहामंडी रोड पर बीएस कॉम्प्लेक्स के बाहर मंगलवार को नगर निगम ने अतिक्रमण हटवाए। यहां कई ठेल सड़क और फुटपाथ पर खड़े थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया। नगर निगम टास्कफोर्स ने सेनेटरी इंस्पेक्टर इंद्रपाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। इस दौरान कुछ दुकानदारों की टास्कफोर्स से नोकझोंक भी हुई। सरकारी जमीन पर भवनों का निर्माण रुकवायाआगरा। बाबरपुर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से किए जा रहे भवन निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की और काम रुकवा दिया। बांदीपुर निवासी गौरव यादव निर्माण करा रहे थे। नगर निगम की टीम ने कागजात मांगे तो गौरव यादव दिखा नहीं सके। इस पर टीम ने काम रुकवा दिया और निर्माण करने वाले मजदूरों का सामान जब्त कर लिया। राजस्व निरीक्षक शालिनी सिंह ने गौरव यादव से जमीन के दस्तावेज मांगे हैं और चेतावनी दी है कि दोबारा निर्माण शुरू न किया जाए। सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने बताया कि निगम अब संबंधित भूमि के अभिलेखों की जांच के साथ यह भी पता लगाएगा कि निर्माण के लिए किसी प्रकार की अनुमति ली गई थी या नहीं। मानस नगर में अतिक्रमण पर लगाए लाल निशानआगरा। मानस नगर, जयपुर हाउस क्षेत्र में सड़क किनारे साइड पटरियों पर किए गए अतिक्रमण पर नगर निगम टीम ने मंगलवार को लाल निशान लगाए। इन्हें त्योहार के बाद तोड़ा जाएगा। नगर निगम के अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि मानस नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर लोगों ने सड़क की साइड पटरी पर अतिक्रमण कर स्थायी या अस्थायी निर्माण कर लिए हैं। अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा चुकी है।
#EncroachmentsRemovedAndPushcartsSeizedOnBodla-LohamandiRoad. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 26, 2026, 02:56 IST
Agra News: बोदला-लोहामंडी रोड पर हटाए अतिक्रमण, ठेल जब्त #EncroachmentsRemovedAndPushcartsSeizedOnBodla-LohamandiRoad. #VaranasiLiveNews
