Panipat News: कुटानी रोड पर तीन अवैध कॉलोनियों से हटाया अतिक्रमण

पानीपत। नगर निगम ने शहर में अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की टीम ने शुक्रवार को कुटानी रोड पर तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। निगम ने शहर में ऐसी 32 कॉलोनियों को चिह्नित किया है। कॉलोनाइजरों को तीन बार नोटिस भी दिया जा चुका है। नगर निगम की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एक्सईएन गोपाल कलावत के साथ कुटानी रोड पर अवैध कॉलोनियों में सुबह ही कार्रवाई शुरू की। टीम में जिला नगर योजनाकार जितेंद्र, भवन निरीक्षक रिंकू व राजेश, पुलिस टीम शामिल रही। टीम ने कुटानी रोड पावर हाउस के साथ करीब 20 एकड़ में काटी तीन कॉलोनियों पर कार्रवाई की। यहां सड़क, नींव, डीलर का कार्यालय व चहारदीवारी को तोड़ा। वर्मा चौक जगदीश कॉलोनी के सामने अवैध कॉलोनी में सड़कों व नींव को तोड़ा। कुटानी रोड पर ही कॉलोनाइजर पवन की कॉलोनी में सड़क, नींव व चहारदीवारी को तोड़ा। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने बताया कि शहर में अवैध कॉलोनी बसने नहीं दी जाएंगी। निगम ने 32 कॉलोनियों को चिह्नित किया है। इनको दो से तीन बार नोटिस दिए जा चुके हैं। कॉलोनाइजर के साथ प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो अवैधकॉलोनीमेंकार्रवाईकरतेनिगमकीटीम।स्रोत:निगम

#EncroachmentRemovedFromThreeIllegalColoniesOnKutaniRoad #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 03:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: कुटानी रोड पर तीन अवैध कॉलोनियों से हटाया अतिक्रमण #EncroachmentRemovedFromThreeIllegalColoniesOnKutaniRoad #VaranasiLiveNews