Jammu News: चांद नगर गुरुद्वारा की जमीन से हटाया अतिक्रमण
जम्मू। नगर निगम ने चांद नगर गुरुद्वारे की जमीन से अतिक्रमण हटा दिया है। कार्रवाई में कमरे को तोड़ा है। परिवार ने विरोध जताया तो निगम ने आगामी कार्रवाई को रोक दिया। जिला गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि करीब 40 वर्ष पहले चौकीदारी के उद्देश्य से कमरा दिया गया था और 2022 से धीरे-धीरे गुरुद्वारा की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा बढ़ाया जाने लगा। यह पांचवीं बार है जब संबंधित पक्ष द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया, जिसे निगम और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ढहा दिया। अधिकारियों का कहना है कि गुरुद्वारा की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि वे 40 साल से यहां रह रहे हैं। अब कार्रवाई की जा रही है।
#EncroachmentDrive #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 24, 2026, 03:03 IST
Jammu News: चांद नगर गुरुद्वारा की जमीन से हटाया अतिक्रमण #EncroachmentDrive #VaranasiLiveNews
