नूंह: पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, तीन हजार के इनामी बदमाश समेत दो घायल, कार से अवैध हथियार बरामद
हरियाणा के नूंह जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ को एक बड़ी सफलता मिली है। शनिवार/रविवार की दरमियानी रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस क्रॉस फायरिंग में तीन हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत दो गौ तस्कर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया है। घासेड़ा गांव के पास हुई नाकाबंदी पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि इलाके में गौ तस्कर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने घासेड़ा गांव के पास एक विशेष नाकाबंदी की थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में आ रही एक अर्टिगा कार को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो तस्करों ने गाड़ी रोकने के बजाय पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में घायल हुए तस्कर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। इस क्रॉस फायरिंग में इनामी कुख्यात बदमाश और उसका एक अन्य साथी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को हिरासत में ले लिया और तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। भारी मात्रा में हथियार और गोवंश बरामद मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जब अर्टिगा कार की तलाशी ली, तो उसमें से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गोवंश (गाय/बछड़े) बरामद किए गए, जिन्हें क्रूरता से ठूंसकर रखा गया था। इसके अलावा पुलिस ने तस्करों के पास से दो अवैध देसी कट्टे और सात जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
#CityStates #Nuh #NuhNews #NuhCrimeNews #NuhPolice #NuhEncounter #PoliceSmugglers #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 09:45 IST
नूंह: पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, तीन हजार के इनामी बदमाश समेत दो घायल, कार से अवैध हथियार बरामद #CityStates #Nuh #NuhNews #NuhCrimeNews #NuhPolice #NuhEncounter #PoliceSmugglers #VaranasiLiveNews
