Varanasi News: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई; ले गई थाने

Varanasi News: मंडुवाडीह क्षेत्र के मड़ौली स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन टीम को शिकायत मिली थी कि कार्यालय में कार्य कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और सौरव नामक कर्मचारी को 30 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। टीम ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेने के बाद पूछताछ शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। एंटी करप्शन टीम आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य भी अपने साथ ले गई है।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 17:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई; ले गई थाने #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews