Gurugram News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

गुुरुग्राम। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता (ऑपरेशन सर्किल) परिसर में बृहस्पतिवार को हरियाणा राज्य इलेक्ट्रिसिटी यूनियन (मुख्यालय भिवानी) के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा सरकार और बिजली निगम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में हरियाणा एग्री डिस्कॉम के बहाने बिजली निगम के निजीकरण का विरोध, ऑन लाइन ट्रांसफर नीति को तत्काल समाप्त किया जाना, जोखिमपूर्ण कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को जोखिम भत्ता और अन्य भत्तों में वृद्धि किया जाना, कर्मचारियों के लिए निशुल्क मेडिकल सेवाएं और पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाना शामिल था। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता रवींद्र यादव, सह-लेखा परीक्षक ने की और मंच का संचालन दलबीर मोर, सर्किल सेक्रेटरी ने किया इस प्रदर्शन में राकेश यादव, यूनिट प्रधान,नवीन तक्षक, यूनिट सेक्रेटरी, अरुण, राम, हरीश, जितेन्द्र राघव, आदेश,सतबीर यादव, संजय, अश्लम गहलोत, विनय सांगवान, दीपक, नवीन श्योकंद, दलबीर, नरेश, दिनेश समेत कई कर्मियों ने किया। संवाद

#ElectricityWorkersProtestedAgainstPrivatization. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 14:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन #ElectricityWorkersProtestedAgainstPrivatization. #VaranasiLiveNews