Panipat News: आज बंद रहेगी बिजली
पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी है। बिजली अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी चंदौली के 11 केवी खोतपुरा रोड, मिनी बराना, गढ़ शरनाई, पल्हेड़ी, विजय लक्ष्मी, सन ब्राईड, हरिसिंहपुरा, आदिनाथ और बरसत में सुबह नौ बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी गोहाना रोड के 11 केवी सौंधापुर, जीतगढ़ रोड, बिंझौल, मलानी, नोहरा, सौदापुर, सिठाना और बाल विकास में सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 32 केवी गोहाना रोड के 11 केवी विराट नगर में सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। संवाद
#ElectricityWillRemainClosedToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 03:17 IST
Panipat News: आज बंद रहेगी बिजली #ElectricityWillRemainClosedToday #VaranasiLiveNews
