Kullu News: पतलीकूहल-कटराईं में 19 को बिजली बंद

पतलीकूहल (कुल्लू)। विद्युत उपमंडल कटराईं के तहत कई क्षेत्रों में 19 मई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड से जारी अधिसूचना के अनुसार 33/11 केवी सब स्टेशन नग्गर के अंतर्गत आने वाले 11 केवी रायसन फीडर की मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन किया जाएगा। इससे पतलीकूहल, कटराईं, बशकोला, बाड़ी, जौंगा, छानी, नवाडा, डोभी, झकड़ी, खड़ीहार, मेहा, फोजल, धारा, नेरी, कुकड़ी, डोहलूनाला सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता जितेंद्र ने कहा कि यदि मौसम खराब रहता है या बारिश होती है, तो यह कार्य निर्धारित तिथि के अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

#ElectricityWasCutOffInPatlikuhal-KatarainOnThe19th. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 16, 2026, 15:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: पतलीकूहल-कटराईं में 19 को बिजली बंद #ElectricityWasCutOffInPatlikuhal-KatarainOnThe19th. #VaranasiLiveNews